यूपी के सचिवालय में नौकरी करने के सपना अब पूरा हो सकता है। लखनऊ
सचिवालय में लंबे समय बाद चतुर्थ श्रेणी के 368 पदों पर सीधी भर्ती की
प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इनमें 218 पद अनारक्षित हैं जबकि 76 पद
अनुसूचित जाति, पांच अनुसूचित जनजाति और 69 ओबीसी के लिए आरक्षित रहेंगे।
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा होंगे। बुधवार से आवेदन
प्रारंभ भी हो गए।
सचिवालय में अनुसेवक और फर्राश (वेतमनान
5200-20200, ग्रेड पे 1800 रुपये) के पदों पर भर्ती आठ साल बाद हो रही है।
भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल की आयु सीमा रखी गई है।
आरक्षित
वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र की छूट दी जाएगी लेकिन इसके लिए
उन्हें आरक्षित वर्ग से होने का प्रमाणपत्र देना होगा। आयु की गणना एक
जुलाई 2015 से होगी। यानी एक जुलाई 2015 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले
पात्र होंगे।
सचिव सामान्य प्रशासन प्रभात मित्तल ने बताया कि आवेदन पत्र पूरी तरह
निशुल्क होगा और 12 अगस्त से 11 सितंबर तक सचिवालय प्रशासन की
वेबसाइटsad.up.nic.in पर केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
डाक से
भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पांचवीं कक्षा
उत्तीर्ण रखी गई है। महिलाओं एवं विकलांगों को छोड़कर हिंदी पढ़ने-लिखने और
साइकिल चलाने की योग्यता रखी गई है।
प्रादेशिक सेना में दो साल के
अनुभव और एनसीसी के बी प्रमाणपत्र धारकों को अधिमानी अंक दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन पत्र केसाथ हस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो और सफेद कागज पर
काली स्याही में नमूना हस्ताक्षर को स्कैन तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
ऑनलाइन
आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन पत्र भरने, फोटो व नमूना हस्ताक्षर स्कैन पर
अपलोड करने संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश सचिवालय प्रशासन विभाग ने अपनी
वेबसाइट पर डाल दिए हैं।
----------------------------------------------------------------------------
This is dummy text. It is not meant to be read. Accordingly, it is difficult to figure out when to end it. But then, this is dummy text. It is not meant to be read. Period.
1 comments:
Click here for commentsThe Best Sarkari Result Portal providing Perfect information of Sarkari Result Jobs and Exams as well as Results of Universities, Boards and Colleges
ConversionConversion EmoticonEmoticon